मेरी फसल मेरा ब्यौरा द्वारा हरियाणा राज्य में रबी की फसलों पर पंजीकरण चालू हो चुके है जिससे किसान अपनी फसलों को उचित दामों पर बेच सकेंगे जिसके लिए किसान कृषि योजनाओं का फायदा और कृषि उत्पादों को मंडी में बेच कर मुनाफा ले सकेंगे
मेरी फसल मेरा ब्यौरा का रबी फसल के लिए पंजीकरण 12 नवंबर से चालू हो चुके है
रबी की फसल खरीद हेतु पंजीकरण है प्रारंभ #MSP पर अपनी फसल बेचने के लिए किसान भाई fasal.haryana.gov.in पर करें रजिस्ट्रेशन
कैसे करे रजिस्ट्रेशन और रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज
मेरी फसल मेरा ब्यौरा MSP में अपनी फसल का पंजीकरण हेतु आपको ऑफिसियल वेबसाइट (link निचे दिया गया है ) पर जा कर रजिस्ट्रेशन करना है जिसके लिए आप फार्मर लॉगिन पारा जाये और क्लिक करने पश्चात अपने आधार कार्ड से या परिवार पहचान पत्र से OTP ले कर वेबसाइट पर वेरिफिकेशन कर के पंजीकरण कर सकते है
नतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फ़सल बेचने के लिए ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर फसल पंजीकरण अनिवार्य है.

पंजीकरण के दौरान आपको जरूरी डाक्यूमेंट्स चाहिए जो है जिनमें आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, जमीन से संबंधित कागजात, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, निवासी प्रमाण पत्र और बैंक डिटेल शामिल है ।
रजिस्ट्रेशन में बदलाव
परिवार पहचान पत्र या आधार संख्या से जुड़े पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर ओ.टी.पी. प्राप्त होने के बाद ही फसल पंजीकरण होगा। • परिवार पहचान पत्र या आधार संख्या से जुड़ा हुआ मोबाइल नम्बर सही काम नहीं कर रहा तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CHC) पर जा कर अपना सही मोबाइल नम्बर दर्ज करवाएं।
रबी की फसलें
फसल की परवर्ती | फसल |
अनाज वाली फसलें | गेहूँ, शरद्कालीन मक्की |
दलहनी फसलें | चना, दाना, मटर, मसूर, राजमा |
तिलहनी फसलें | तोरिया, राया और सरसों, सूरजमुखी, अलसी |
चारे की फसले | बरसीम, रिजका (लूसर्न), जई, मेथी |
नकदी फसलें | गन्ना |
उद्देश्य: मेरी फ़सल, मेरा ब्यौरा
- किसान का पंजीकरण, फसल का पंजीकरण, खेत का ब्यौरा और फसल का ब्यौरा |
- किसानों के लिए एक ही जगह पर सारी सरकारी सुविधाओं की उपलब्धता और समस्या निवारण के लिए एक अनूठा प्रयास |
- कृषि संबंधित जानकारियाँ समय पर उपलब्ध करना |
- खाद्य ,बीज ,ऋण व कृषि उपकरणों की सब्सिडी समय पर उपलब्ध करवाना |
- फसल की बिजाई-कटाई का समय व मंडी संबंधित जानकारी उपलब्ध करना |
- प्राकृतिक आपदा-विपदा के दौरान सही समय पर सहायता दिलाना |
अगर किसी किसान को कोई समस्या हो किसी भी प्रकार से आप मेरी फसल मेरा ब्यौरा के किसान केंद्र में बात कर सकते है
टोल फ्री नंबर :- 1800 180 2117 , 1800 180 2060
पंजीकरण करने के लिए आप दिए गए लिंक पर जाये और अपना पंजीकरण करे
पंजीकरण का लिंक – https://fasal.haryana.gov.in/Home/Login
आपको दी गयी जानकारी कैसी लगी कमेंट करे और किसान भाइयो से शेयर करे Breakingnewshindi.in